बीएसएफ से रिटायर होने पर शिवदयाल सिंह बिष्ट का ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बीएसएफ में बतौर इंस्पेक्टर 40 साल की देश सेवा

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी/पौड़ी खाल, 3 अप्रैल 2021। विकास खंड देवप्रयाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत जगधार के बीएसएफ से सेवानिवृत्त होने पर शिवदयाल सिंह बिष्ट का पूरे ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

बता दें कि शिवदयाल सिंह बिष्ट ने बीएसएफ में बतौर इंस्पेक्टर 40 साल देश सेवा की। इस शुभ अवसर पर सयाणा परिवार जगधार व ग्राम वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 

ग्राम पंचायत जगधार प्रधान संगीता देवी की इस पहल से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

इस मौके पर अमर सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, जोत सिंह बिष्ट, मान सिंह बिष्ट, महावीर सिंह बिष्ट, विजय पाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मी देवी पत्नी शिव दयाल,  गौतम बिष्ट, नरोत्तम बिष्ट समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

गढ़ निनाद परिवार की ओर से भाई शिवदयाल बिष्ट जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई। आपने 40 साल देश की सेवा में लगाये, इसके लिए पूरे देश के साथ साथ विकास खंड देवप्रयाग की जनता सदैव आपकी आभारी रहेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!