शराब फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया मनमानी करने का आरोप

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 6 अप्रैल 2021। देवप्रयाग क्षेत्र के डडुवा भंडाली में स्थित शराब फैक्ट्री में कार्य कर रहे स्थानीय ग्रामीणों और कर्मियों ने कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कम्पनी प्रबंधन द्वारा शर्म कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गणेश भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों एवम कम्पनी में कार्यरत कर्मियों ने कम्पनी द्वारा मनमानी करने की शिकायत की गई थी। इस सम्बंध मे फैक्ट्री मुख्य प्रबंधन से मुलाकात की गयी।  

भट्ट ने आरोप लगाया कि पहले तो क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रख कर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने देवप्रयाग क्षेत्र में शराब फैक्ट्री खुलवाने का कार्य किया और अब भाजपा सरकार में उक्त फैक्ट्री में श्रम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कहा कि लगातार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा हैजिससे लंबे समय से फैक्ट्री में कार्यरत 150 से अधिक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 

ग्रामीणों और कर्मियों द्वारा बताया गया कि फैक्ट्री में कार्यरत किसी भी कर्मचारी को नाही शैक्षिक योग्यता आधार पर न्यूनतम मजदूरी दी जाती है नाही वेतन स्लिप दी जा रही है। कम्पनी प्रबंधन सप्ताह में तीन दिन काम पर बुला कर कार्मिकों को घर भेज देते हैं। ग्रामीणों को स्थाई रोजगार देने का वादा किया गया था जिसका पालन नहीं किया जा रहा है। 

गणेश भट्ट ने कहा कि इस सम्बंध में फैक्ट्री प्रबंधन से 15 दिनों में सभी कर्मियों को वेतन स्लिप, नियुक्ति पत्र और श्रम कानून के अंतर्गत न्यूनतम मजदूरी दर जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग की गयी है, साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र उक्त मांगो का निस्तारण कम्पनी द्वारा नहीं किया जाता तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों और पीड़ित कर्मियों के साथ मिलकर कंपनी में हड़ताल शुरू कर उग्र आंदोलन करेगी।

बताया कि कम्पनी प्रबंधक मित्तल ने पहले तो उक्त आरोपों को निराधार बताया परंतु लंबी बहस के बाद हमें आश्वासन दिया है कि अतिशीघ्र सभी कर्मियों को वेतन स्लिप, प्रभावित भूमिधर कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही श्रम कानून का पालन करते हुए न्यूनतम मजदूरी का लाभ भी दिया जाएगा। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!