Ad image

जिला अस्पताल की बदहाली और एआरटीओ दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 7 अप्रैल 2021। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी की मासिक बैठक में जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं समेत शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा राज में चल रही अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को जनमानस तक पहुंचाए जाने का आह्वान किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने जिला अस्पताल की बदहाली एवं अव्यवस्थाओं और एआरटीओ दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल को जबसे पीपीपी मोड पर दिया गया है तब से यहां पर आए दिन जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

साथ ही एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस आदि की प्रक्रिया में चल रही कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार पर भी वक्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि जिला अस्पताल को वापस सरकार के हाथों में देने को लेकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा एवं एआरटीओ दफ्तर में चल रही धांधली को लेकर एआरटीओ दफ्तर पर घेराव किया जाएगा तथा इन मामलों में सरकार एवं जिला प्रशासन को शीघ्र ही ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह थलवाल एवं चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल ने कहा कि भाजपा शासन में जीरो टॉलरेंस केवल नाम के लिए रह गया है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और अब तो भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता भी गुपचुप ढंग से यह स्वीकार करने लगा है।

बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल,सभासद सतीश चमोली,एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, शहर उपाध्यक्ष संतोष आर्य,शहर सचिव राजू शर्मा,रवि कुमार,रोहित कुमार,अमित चमोली,वार्ड अध्यक्ष दिनेश पवार,चेतन सिंह,पुरुषोत्तम पंत आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!