Ad image

कोविड-19 के लक्षण युक्त व्यक्तियों के लिए दवाओं की 50 हजार किट हो रही तैयार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/, 04 मई 2021। गनिस। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के सैंपल कलेक्शन सेंटर/सीएचसी/पीएचसी पर जांच हेतु आने वाले व्यक्तियों में से कोविड-19 के लक्षण युक्त व्यक्तियों को दवाओं की एक छोटी किट तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने तक उनको उपचार मुहैया करवाया जा सके। 

इस हेतु उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए है कि वे दवाओं की 50 हजार किटों को तैयार करने की कार्यवाही आज से ही सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 लक्षणयुक्त व्यक्तियों के लिए मुख्य चिकित्सधिकारी कार्यालय में तैयार किटों को उपजिलाधिकारियों के माध्यम से सभी संबंधित सीएचसी/पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड-19 लक्षणयुक्त प्रत्येक व्यक्ति को यह किट हर हाल में उपलब्ध हो जानी चाहिए ताकि लैब से कोविड जांच रिपोर्ट आने तक उनको घर पर ही उपचार मिल सके। 

उन्होंने बताया कि दवाओं की जो किटें तैयार की जाएंगी उसमे टेबलेट आइवर मेक्टिन-12 एमजी, अजिथ्रोमाईसीन-500 एमजी, डोक्सि-100 एमजी, LIMCEE-500 एमजी, ज़िनकोनिया-50 एमजी वस कैल्सिरॉल शामिल है। 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि दवाओं के किटों के वितरण करते समय इसके सेवन की विधि/तरीकों के बारे में जानकारी देने के साथ ही मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का अनुपालन भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए ताकि कोविड के संक्रमण प्रसार को रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि आज कुल 1500 किटें तैयार की गई जिसमें से 500 किटें वितरण हेतु संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!