अपने घरों में ही सादगी से मनाएं ईद-मुशर्रफ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, गढ़ निनाद समाचार। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पूर्व सदर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव मुशर्रफ़ अली ने जनपद के समस्त मुस्लिम समुदाय से ईद का त्योहार सादगी के साथ अपने अपने घरों में मानने की अपील की है ।

मुशर्रफ़ अली ने कहा कि पूरे देश में करोना महामारी के चलते सभी उलेमाओं ने सभी मुस्लिम समुदाय से ईद के त्योहार को अपने घरों में मानने का निर्णय लिया है, सभी लोग ईद की नमाज अपने अपने घरों में पढ़ें, मस्जिदों या ईदगाह में नमाज नही होगी।

अली ने कहा कि मुल्क में कोरोना संक्रमण से हजारों लोग मर रहे है वो सब भी हमारे अपने हैं ऐसे में हमे ईद को भी सादगी से मनाना चाहिएकहा कि ।ईद से पहले जरूरतमंद की मदद करें और घर में होने वाली ईद की नमाज में पूरे मुल्क वा दुनिया से इस बीमारी के खात्मे की दुवा करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!