उत्तरकाशी में सोमवार को 74 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 24 मई 2021। जनपद से आज 181 कोरोना नमूने जांच के लिए भेजे गये। पूर्व में भेजे गए नमूनों में से 159 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है l जिसमें 24 आरटी पीसीआर, 11 ट्रूनाट एवं 39 एंन्टीजन रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। कुल मिलाकर जनपद में 74 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

जनपद द्वारा कुल 186881 सैंपल जांच किये जा चुके हैं जिसमें 143958 RT PCR, 16006 ट्रूनाट एवं *26917* एंटीजन  जाँच करायी जा चुकी हैं। जिसमे से क्रमशः RT PCR के वर्तमान तक 129721 की रिपोर्ट नेगेटिव व ट्रूनाट की 14444 व एन्टीजन की 24900 की रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी। जनपद में कुल 11107 पॉजिटिव रिपोर्ट पाई गई तथा 302 RT PCR नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में वर्तमान तक कुल 1346 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव है। जबकि आज 471 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत आज जनपद में टीकाकरण नहीं हुआ । वर्तमान तक कुल *89738* व्यक्तियों को पहली डोज व *47031* व्यक्तियों को दूसरी डोज की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!