होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह से की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी, 25 मई 2021। गनिस।

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत से मुलाकात की। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष डॉक्टर नरेश पैन्यूली, देहरादून जिला अध्यक्ष डॉक्टर पंकज पैन्यूली व फार्मासिस्ट पंकज भट्ट  ने डॉ हरक सिंह रावत से होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोविड महामारी के इस दौर में हम भी सभी के लिए लड़ रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने होम्योपैथिक चिकित्सकों की मांगों को लेकर आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के निवास पर मुलाकात कर नियुक्ति की मांग की। आयुष मंत्री ने साफ कहा की जब आयुर्वेदिक डॉक्टर उत्तराखंड सरकार लगा रही हैं तो हम होम्योपैथिक डॉक्टरों की भी नियुक्ति करेंगे। कहा कि इस बारे में वह निदेशक से बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द होम्योपैथिक डॉक्टरों की नियुक्ति की जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!