NHM स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 30 मई 2021।गढ़ निनाद ब्यूरो।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात NHM संविदा कर्मियों ने रविवार को भी कल फीता बांधकर आंदोलन के तीसरे दिन भी विरोध जताते हुए आधा दिन कार्य किया गया।

NHM संविदा कर्मियों द्वारा सरकार से अपनी सामूहिक स्वास्थ्य बीमा गोल्डन कार्ड सुविधा, ढांचागत पदों की नियुक्ति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों को वरीयता, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, विभागीय ढांचे में कर्मियों के लिए एक्स कैडर का गठन करने सहित अपनी 09 सूत्रीय मांगों को लेकर आज तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत  कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 से 31 मई तक काला फीता बांधकर आधे दिन काम करने तथा 1 जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

आज संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी उनियाल, अनिल बिजल्वाण, ऋषभ उनियाल, मानवेंद्र नेगी, राजीव नेगी, मधु डोभाल, रीना, कमला तोपवाल, सरोजनी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!