हादसा: बिजली के तार टूटने से चपेट में आए एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  मसूरी के समीप टिहरी जिले के अंतर्गत ग्राम अलमस में विद्युत लाइन टूटने से चपेट में आये 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अलमस के कुंवर सिंह पुंडीर-60 व गिरीश पुंडीर-24 वर्ष की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। लोगों में भारी आक्रोश है।

धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ मौके पर

बताया जा रहा है कि सड़क के ऊपर से 11000 केवी की विद्युत लाइन जा रही है जिसके तार आपस में टकरा गए और इसकी चपेट में कुंवर सिंह और गिरीश आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि जब तक जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर नहीं आते तब तक घटनास्थल से दोनों लाशों नहीं उठेंगी।

स्थानीय विधायक महावीर रांगड़, बिजली विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!