आठ आईएएस और दो पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नमामि बंसल होंगी सीडीओ टिहरी, अभिषेक रुहेला बनाए गए एमडी केएमवीएन

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आज 8 आईएएस और 2 पीसीएस के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है।

आईएएस हरबंस सिंह से कृषि हटाया गया है और सचिव आयुष बनाए गए हैं। सविन बंसल से सिडकुल हटाया गया है। उन्हें अपर सचिव कृषि,कृषक कल्याण एवं निदेशक खाद्य प्रसंस्करण का दायित्व सौंपा गया है। राम विलास यादव को समाज कल्याण के साथ अपर सचिव कृषि की भी मिली जिम्मेदारी दी गई है।

रोहित मीणा को एमडी केएमवीएन हटाकर एमडी सिडकुल की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं सीडीओ टिहरी अभिषेक रुहेला एमडी केएमवीएन बनाया गया है। नमामि बंसल संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की से सीडीओ टिहरी बनाई गई हैं। पीसीएस मेहरबान सिंह बिष्ट से सभी विभाग हटाकर सचिव मानवाधिकार आयोग का जिम्मा दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!