Ad image

जिलाधिकारी ने किया पुनर्वास निदेशालय का औचक निरीक्षण,कई अधिकारी मिले नदारद* स्पष्टीकरण तलब

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

Garh Ninad Samachar                      

 नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अपराह्न में पुनर्वास निदेशालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी नदारद मिले जिसमे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनीता तलवार, वैयक्तिक अधिकारी उत्तम भंडारी व जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह पडियार शामिल है।  जिलाधिकारी ने अनुपस्थित तीनो अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

वहीं अन्य कर्मचारियों में सूरज मल व रोहित राणा द्वारा छुट्टी की एप्लीकेशन अधिशासी अभियंता अवस्थापना पुनर्वास खण्ड को लिखी पायी गई जबकि यह पुनर्वास निदेशक को लिखी जानी चाहिए थी। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!