कैम्पटी फॉल वाटर पूल में आधे-आधे घंटे के अंतराल में 50-50 पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति- इवा आशीष

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  जनपद की तहसील धनोल्टी के कैम्पटी फॉल पर्यटक स्थल पर भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों को देखते हुए  जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कैम्पटी फॉल से पहले चेक पोस्ट की स्थापना की जाएगी। जहां पर कोविड-19 के क्रम में चेकिंग की जाएगी। 

कैम्पटी फॉल वाटर पूल में आधे-आधे घंटे के अंतराल में 50-50 पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।  साथ ही पर्यटक स्थल पर हूटर की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि 30 मिनट पूरा होने पर वाटर पूल में गए पर्यटक को वहां से वापस आने तथा दूसरे 50 पर्यटकों को वाटर पूल में प्रवेश का संदेश दिया जा सके। 

आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो इस हेतु जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम के गठन के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!