गजब: 5 मिनट अंतराल में दिया 3 बच्चों को जन्म

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

काशीपुर। काशीपुर के एक अस्पताल में 24 वर्षीय एक महिला ने 5 मिनट के अन्तराल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।

बता दें काशीपुर के अंतर्गत ग्राम बाबर खेड़ा निवासी मनोज की पत्नी आंचल ने आयुष्मान अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। उसके तीनो बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर हैरान हैं।

आयुष्मान अस्पताल के एमडी डॉक्टर  विकास गहलोत के मुताबिक उनका इलाज आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार आंचल ने एक बेटा और दो बेटियों को जन्म दिया है। बेटे का वजन 1 किलो 800 ग्राम एक बेटी 1 किलो 500 ग्राम और दूसरी बेटी 1 किलो 600 ग्राम वजन की है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!