मशहूर मिठाई व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हल्द्वानी। शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारी स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के स्वामी दिनेश गुप्ता की सड़क हादसे में मौत की खबर है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन के स्कूटी से टकराने के बाद गुप्ता की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से शहर में शोक की लहर है।

सूत्रों के अनुसार आज सोमवार प्रातः करीब 6:40 बजे दिनेश गुप्ता अपनी स्कूटी से तिकुनिया चौराहे से अपनी दुकान को जा रहे थे, इसी बीच काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 टीवी /8002 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे  गुप्ता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने ट्रक चालक नरेंद्र सिंह पुत्र. बलवंत सिंह निवासी बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!