Ad image

अटल उत्कृष्ट विद्यालय पौड़ीखाल में हरेला पर किया गया वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ीखाल/नई टिहरी। अटल उत्कृष्ट स्व0श्री गोविंद प्रसाद गैरोला राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ी खाल विकासखण्ड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व पर शिक्षक, कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में गुलमोहर, मोरपंखी, सहतूत, माल्टा, कनेर, बांज, सूरजमुखी, गुलाब, गेंदा, डहलिया, गुड़हल के आदि के पौधे लगाए ।

छात्र छात्राओ द्वारा इस अवसर पर अपने-अपने घरों में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह बिष्ट, श्री देवेंद्र चौहान, पूनम चौहान, संतोष पेटवाल, प्रीति देवी, माहेश्वरी गोस्वामी, राकेश चन्द, चतर सिंह रावत, अजय जोशी, भगवान पंवार, विजेंद्र नौटियाल, सूरत पंवार, गुलाब सिंह, विकास कुमार, नीरज शाही, किशोर सकलानी, विकास पांडेय, सुनील पुरोहित, जबर भंडारी,जब्बार हुसैन, रविन्द्र पेटवाल, कुशल पाल सिंह, विनीत कुमार शिव प्रसाद भट्ट,अभिनव शंकर प्रसाद आदि उपस्तिथ रहे।

सभी शिक्षक कर्मचारियों द्वारा अपने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। इको क्लब के सौजन्य से विद्यालय में श्री देव सुमन वाटिका, स्व श्री शूरवीर सिंह चन्द स्मृति वाटिका, स्व श्री इंद्रदत्त रतूड़ी वाटिका, स्व श्री गोविंद प्रसाद गैरोला वाटिका, गौरा देवी हर्बल वाटिका का निर्माण किया गया है। सभी वाटिका रँगविरंगे फूलो एव हर्बल पौधों से आच्छादित है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!