Ad image

सीमा विवाद ने ली असम पुलिस के 6 जवानों की जान, गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देश। सोमवार को असम-मिजोरम सीमा पर एक बार फिर से भारी हिंसा भड़की, जिसमें असम पुलिस के 6 जवानों की मौत की खबर है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की है। 

हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार शाम ट्विटर पर बताया, “मुझे यह बताते हुए बहुत दुखी हो रही है कि असम-मिजोरम बॉर्डर पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए असम पुलिस के 6 जवानों ने अपनी जान गंवा दी. मृतक जवानों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

(Himanta Biswa Sarma @himantabiswa

I am deeply pained to inform that six brave jawans of @assampolice have sacrificed their lives while defending constitutional boundary of our state at the Assam-Mizoram border.

My heartfelt condolences to the bereaved families.)

हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि उन्होंने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की है कि उनकी पुलिस शांति बनाए रखेगी। वहीं जोरामथांगा ने असम पुलिस पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के आरोप लगाए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद सीमा विवाद पर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की और शांति सुनिश्चित करने के लिए कहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!