गढ़ भोज दिवस पर महाविद्यालय में पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। गढ़ भोज दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय तेगड़ (लोस्तू, बडियार) टिहरी गढ़वाल में स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक खान-पान एवं गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सुहानी, अनुष्का, अपेक्षा, मुस्कान,रंजना, शिवानी सृष्टि,कृष्णा,नैना ने मंडुवा, झंगोरा, गहत, चौलाई ,भंगजीर सहित स्थानीय अनाज एवं दालों से तैयार पारंपरिक व्यंजनों को पहाड़ी वेशभूषा और आभूषण धारण करके प्रदर्शित किया । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थ पौष्टिक होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं पहाड़ी जीवनशैली की पहचान हैं।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सृजना राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया । आयोजन समिति में डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. वेणीराम अंथवाल, डॉ. राजेश भट्ट एवं श्रीमती कविता बिष्ट शामिल रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री लक्ष्मण नेगी एवं श्री संदीप नेगी उपस्थित रहे।

गढ़ भोज कार्यक्रम में छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री लक्ष्मण नेगी, श्री संदीप नेगी सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!