अज्ञात ने दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। प्रताप नगर विकासखंड के अंतर्गत कोरदी गांव में रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शूरवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री बचन सिंह नेगी की परचून, बेकरी, फास्ट फूड की दुकान  के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर दुकान में आग लगा दी। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि  दुकान में लगभग 3 लाख  का सामान और 4 सिलेंडर जलकर खाक हो गए। परिजनों को सुबह उठकर देखने के बाद घटना का पता चला। 

राणा ने बताया कि शूरवीर के पिताजी की विगत 10 वर्ष पूर्व वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी थी। उसके बाद शूरवीर की माता जी ने कर्ज लेकर अपने बच्चे के लिए दुकान खुलवाई थी जिससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

राकेश राणा ने थानाध्यक्ष लम्बगांव से बात कर उपरोक्त घटना की तत्काल जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है । उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार इस तरह की घटनाओं से क्षेत्रवासी परेशान हैं। द्वी जुला घाटी में चोरी की विगत दो-तीन माह से कई घटनाएं हो चुकी हैं। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राणा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने  तथा घटना की जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!