प्रीति सिंह बनी एफआरआई लेडीज क्लब तीज उत्सव की क्वीन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। एफआरआई लेडीज क्लब ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरल शैली के साथ तीज उत्सव का आयोजन किया। तीज क्वीन प्रीति सिंह पहले, पूजा गिनवाल दूसरे और अपर्णा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।

तीज महोत्सव की मधुर संध्या पर प्रतिभागियों ने लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सविता ने राजस्थानी लोक नृत्य व सावित्री ने पहाड़ी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नीलम के सितार वादन के मधुर संगीत व मनीषा एवं शालिनी के युगल नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमति मोहिनी रावत ने तर्ज उत्सव में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति सिंह को तीज क्वीन के क्राउन से सम्मानित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!