Ad image

14 अगस्त को दिव्यांग जनों के लिए आयोजित उपकरण वितरण शिविर में प्रतिभाग करेंगे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 14 अगस्त 2021 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी घनसाली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की ओर से आयोजित दिव्यांग जनों के लिए उपकरण वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे ।

उपरोक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के केंद्रीय संयोजक पीएल पुनिया, संस्था के प्रदेश के अध्यक्ष संदीप गौड़ ,जीत राम जमवाल, संजय गौतम भी उपस्थित रहेंगे ।

नेता प्रतिपक्ष का 10:00 बजे प्रातः चंबा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करते हुए कोटी कॉलोनी, पीपल डाली, जाखधार, गडोलिया,  होते हुए अपराहन 12:00 बजे घनसाली पहुंचेंगे। 

वहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के उपरांत  मकान लाल बेसरियल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के उपाध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा आयोजित दिव्यांग जनों के लिए नि शुल्क उपकरण वितरण शिविर में प्रतिभाग करेंगे । 

तत्पश्चात कांग्रेस जनों से मुलाकात कर 3 बजे देहरादून के लिए वापस प्रस्थान करेंगे। राणा ने  कांग्रेस जनों से अनुरोध किया कि अपने अपने विकास खण्डों की सीमा पर माननीय नेता प्रतिपक्ष के स्वागत में उपस्थित  रहें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!