श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वा स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में डा0 पी0पी0 ध्यानी, कुलपति के निर्देशन में कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुये विश्वविद्यालय के मुख्यालय मेें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  डॉ महावीर सिंह रावत प्रभारी कुलसचिव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कुलसचिव द्वारा तिरंगे झंडे को मान प्रमाण करते हुए वीर शहीदों को नमन किया गया । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा  साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परिसर की साफ सफाई की गई और विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे रोपित किए गए| प्रभारी कुलसचिव डॉ रावत द्वारा सभी देशवासियों प्रदेशवासियों वह विश्वविद्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई ।

इस अवसर पर  डा0 बी0एल0 आर्य,सहायक परीक्षा नियंत्रक,  कुलदीप सिंह नेगी  निजी सचिव, कुलपति,  रणजीत रावत, अभिषेक, आशीष, मनोज, तेज प्रकाश चमोला, कुलदीप सिंह, उपेंद्र नेगी, बृजमोहन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!