एसबीबीबीवीएस पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

 नई टिहरी। आज एस बी बी बी वी एस पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री एस डी एस बिष्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने संबोधन में छात्रों को इस पर्व का महत्व बताया। बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित आचरण में रहकर देश सेवा का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया की कोई भी काम यदि निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से किया जाता है तो वही सच्ची देश सेवा है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता डंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी श्री रुकम सिंह बागड़ी तथा अन्य स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!