पर्वतीय गांधी स्व.इन्द्रमणि बडोनी की भव्य प्रतिमा जिला मुख्यालय नई टिहरी में हो स्थापित -किशोर उपाध्याय

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण/शत शत नमन

नई टिहरी। उत्तराखण्ड राज्य के जनक और पर्वतीय गांधी के नाम से विख्यात स्व. इंद्रमणि बडोनी जी का जन्म जनपद टिहरी गढ़वाल है, यूँ तो बडोनी जी की प्रतिमायें कई जगहों पर स्थापित है, किंतु अपने ही घर के जिला मुख्यालय पर बडोनी जी की कोई प्रतिमा ना होना हम सबके लिए गंभीर चिंता का विषय है।

जिस महापुरुष ने इस नवोदित राज्य की परिकल्पना की ओर अथक संघर्ष किया हो, उनकी प्रतिमा उन्ही के जिला मुख्यालय पर ना हो यह हम सभी राजनैतिक, सामाजिक और राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के लिए विचारणीय है। टिहरी के वर्तमान भिलंगना ब्लॉक के अखोडी गाँव मे जन्मे बडोनी जी ने अथक संघर्ष कर राज्य बनवाया है।

आज उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर टिहरी गढ़वाल के उतराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी व राज्य आंदोलन में उनके सहयोगी किशोर उपाध्याय, नरेंद्र सिंह राणा,शान्ति प्रसाद भट्ट ,

राकेश राणा, मुशर्रफ अली, महावीर उनियाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल,आनन्द सिह बेलवाल, दर्शनी रावत आदि ने शासन प्रशासन से यथा शीघ्र स्व. इन्द्रमणि बडोनी जी की भव्य प्रतिमा जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्थापित करने की मांग की है। इन राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने कहा है कि पुण्य तिथि पर बडोनी जी को एक पुष्पांजलि होगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!