विविध न्यूज़हादसा

यहां तारपीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून: देहरादून के डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर को एक लिसा फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर है। फैक्ट्री के अंदर कई लोग काम कर रहे हैं।

आग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री से धुआं व आग की लंबी लपटें उठ रही हैं। फायर ब्रिगेड भी मौके पर है। फैक्ट्री कर्मी अपने स्तर से आग बुझाने में लगे हैं , लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं है।खबर है कि आग लगते समय कई मजदूर अंदर काम कर रहे हैं। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। 

फैक्ट्री के आस पास आबादी एरिया भी है। हालांकि, आग अभी आसपास क्षेत्रों में नहीं फैली है। पुलिस ने बताया कि लिसा फैक्ट्री के पीछे आग लगी है, जिसमें तारपीन का तेल बनता है। समाचार लिखे जाने तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अगली अपडेट का इंतजार करें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!