Ad image

शक्ति नहर से तीसरे बच्चे का शव भी बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जीएनएस ब्यूरो।

देहरादून/ऋषिकेश। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने आज बृहस्पतिवार को शक्ति नहर  से तीसरे बच्चे का शव बरामद कर लिया है। 12 सितम्बर को विकास नगर डाकपत्थर में एक महिला अपने 3 बच्चों सहित शक्ति नहर में कूद गई थी।

शक्तिनहर से तीसरे बच्चे का शव भी बरामद

स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा महिला को बचा लिया गया। एक बच्ची को भी नहर से बाहर निकाला गया ,परन्तु बच्ची तब तक दम तोड़ चुकी थी। इसकी सूचना ऋषिकेश डीप डाइविंग टीम को दी गयी। डीप डाइविंग टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण द्वारा एक सब टीम घटनास्थल के लिए तुरंत ही रवाना किया था। 

टीम द्वारा 13 सितंबर को दूसरा शव बरामद कर लिया गया था। सर्चिंग के दौरान टीम ने आज बालिका जैनब पुत्री शहजाद ,निवासी हसनपुर का शव भी शक्ति नहर से बरामद कर लिया है जिसे स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया।

डीप डाइविंग टीम में सुरेश तोमर,ओम प्रकाश, संदीप सिंह, मातबर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रविन्द्र सिंह और अर्जुन सिंह शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!