स्वामी नरेन्द्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच की मांग -नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नरेन्द्र गिरी की प्रयागराज आश्रम में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से सन्त समाज में मातम पसरा हुआ है।

नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला हरिद्वार के परमाध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि पिछले 30 सालों से उनके महन्त नरेन्द्र गिरी के साथ नजदीकी सम्बन्ध रहे हैं। उनके कार्यकाल में अखाड़ा परिषद ने कुम्भ में भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम हुए हैं। ऐसी महान विभूति को खोकर सन्त समाज में मातम पसरा हुआ है।

स्वामी रसिक महाराज ने महन्त नरेन्द्र गिरी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।ज्ञातव्य हो कि आज प्रयागराज आश्रम में महन्त नरेन्द्र गिरी का शव पखें से लटका हुआ मिला है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!