Ad image

लोक पर्व मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर,इनका संरक्षण संवर्धन जरूरी – विक्रम सिंह नेगी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/घनसाली । मां दुध्याडी देवी गोनगढ़ पट्टी भिलंगना विकास खंड में बारह साल बाद आयोजित मेले के अंतिम दिन शामिल होकर मंदिर में मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया और देवी देवताओं की डोली और मां दुध्याडी देवी के गीत पर खूब नाचे विधायक विक्रम सिंह नेगी एवम पूर्व विधायक विजयपाल सजवान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा । मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि लोक संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को बचाए रखना नितांत आवश्यक है। ये हमारी पहचान हैं। आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी और पाश्चात्य संस्कृति की होड़ में हम अपनी संस्कृति से हम दूर हो रहे हैं । उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देवी देवताओं का निवास है और कण कण में देवता विराजमान है ऐसे में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये महत्वपूर्ण है जिसको बढ़ावा दिया जाना चाहिए ।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा के कहा कि उत्तराखंड में शांत और स्वच्छ राजनीतिक माहोल होना चाहिए। मां भगवती अंकिता भंडारी के साथ इंसाफ करे और हत्यारों का नाश हो । मेले को पूर्व विधायक विजयपाल सजवान भिलंगना के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला टिहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा भरत सिंह नेगी मेला समिति के अध्यक्ष पूरब सिंह पंवार प्यार सिंह बिष्ट सिवेंद्र रतूड़ी,पूर्व प्रमुख जाखणीधार मस्ता सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया और कमल पंवार ने संचालन किया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!