Ad image

हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमुख प्रदीप रमोला ने किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । विकासखंड प्रताप नगर के 

राजकीय इंटर कॉलेज ओखला खाल में आयोजित एक समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप चंद रमोला ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

प्रमुख रमोला ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने रैका पट्टी के अंतर्गत हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर छात्र-छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। 

प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने अपने स्तर से भविष्य में समस्त छात्र-छात्राओं की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और कहा कि भविष्य में कभी भी अगर उनके स्तर से सहयोग की जरूरत होगी तो वह सदैव तत्पर रहेंगे।

प्रमुख ने छात्र- छात्राओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा गुरुजनों का सदैव आदर करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, ताकि देश का नाम रोशन हो। 

इस अवसर पर रैका कंगसाली के जिला पंचायत प्रतिनिधि शिव सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि शूरवीर पंवार, सभासद नगर पालिका टिहरी प्रदीप रावत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि दीपक पंवार, प्रधान सेम राहुल राणा, दिनेश बगियाल व प्रधानाचार्य  हर्षमणी जोशी, जयपाल सिंह रावत प्रवक्ता अंग्रेजी, शांति प्रसाद पैन्यूली, दिनेश सिंह, विनोद सेमवाल, भुवनेश लाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!