Ad image

यहां फिर हिली धरती,दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Govind Pundir
1 Min Read
Closeup of a seismograph machine earthquake
Please click to share News

खबर को सुनें

पिथौरागढ़। आज शुक्रवार को पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र जिले से सटे नेपाल क्षेत्र में था। जिसका रिक्टर पैमाने पर तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 08 किलोमीटर की गहराई पर था। ये झटके रात करीब 8:25 बजे पर महसूस किए गए । भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटकों से लोग सहम गए हैं। इससे पहले 21 सितंबर यानी मंगलवार को उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 मापी गई है।

20 सितंबर को पिथौरागढ़ जनपद से पश्चिम में स्थित नेपाल का धारचूला के भारत-नेपाल सीमा पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई थी। 19 सितंबर को रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई । लगातार भूकम्प के झटकों से लोग दहशत में हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!