गढ़ निनाद डेस्क
नई दिल्ली। रविवार को अबू धाबी में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया।
आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 171 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई की टीम ने जीत के हैट्रिक के साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्ज़ा कर लिया है।
अबुधाबी में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहले सुपर संडे की रोमांचक शुरुआत हुई है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया।




