हादसा

यहां घर में लगी आग, सामान हुआ स्वाहा, मचा हड़कंप

Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी। पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था। अच्छी बात यह है कि घर मे कोई नहीं था। किसी जनहानि की खबर नहीं है।

सूत्रों के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धूं-धूं कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। मकान पर देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया गया था। जिससे आग और तेज होती गयी।

जानकारी के मुताबिक पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!