Ad image

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना देवप्रयाग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना देवप्रयाग का है जहां दिनांक 15 अक्टूबर को श्रीमती विमला देवी (काल्पनिक नाम)  द्वारा थाना देवप्रयाग पर एक लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14 अक्टूबर 2021 की रात्रि को मेरे ही गांव के एक लडके द्वारा मेरे घर पर आकर मेरे साथ मारपीट तथा बलात्कार किया गया। जिस पर थाना देवप्रयाग पर मु0अ0सं0 22/2021 पंजीकृत किया गया। 

थानाध्यक्ष देवप्रयाग के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम ने आज शनिवार 16 अक्टूबर को थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुनेठ के पास गजा रोड से अभियुक्त रविन्द्र चौहान पुत्र विजेंद्र चौहान थाना देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में उनि0 रविन्द्र डोभाल, हिमानी पंवार, सुन्दर तोमर, उपेन्द्र शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!