अब हर राशन कार्ड पर 10 किलो चावल 10 किलो गेहूं और 2 किलो चीनी मिलेगी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गल्ला विक्रेताओं का मानदेय बढ़ाया

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 17 अप्रैल 2021। सरकार ने गल्ला विक्रेताओं का मानदेय बढ़ाने के साथ साथ अब राज्य खाद्य योजना के तहत 10 किलो चावल, 10 किलो गेंहूँ और 2 किलो चीनी देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को खाद्य मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राज्य खाद्य योजना के प्रति राशन कार्ड पर 10 किलो गेहूं और 10 किलो चावल तथा 2 किलो चीनी देने का निर्णय लिया गया।

मंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव बनाने को कहा है। वहीं राशन डीलरों का लाभांश भी बढ़ाया गया है। सभी डीलरों को ₹10 प्रति क्विंटल के बजाय ₹143 प्रति कुंटल मानदेय मिलेगा तथा दालों का बोनस 18 से बढ़ाकर ₹100 प्रति कुंतल करने का प्रस्ताव पारित किया है।

इसके अलावा दुकानों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक प्रक्रिया से राशन देने का तथा राशन वितरण हेतु इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!