Ad image

नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे टिहरी गढ़वाल द्वारा मनाया गया गंगा उत्सव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे टिहरी गढ़वाल के द्वारा गंगा उत्सव की शुरवात टिहरी झील कोटि कालोनी भागीरथी नदी के तट पर दीप उत्सव के साथ की गई । जिसके तहत सुबह सूर्य उदय के समय भागीरथी नदी के तट पर रंगोली बनाकर एवं 75 दियों को जलाकर की गई। 

कार्य्रक्रम की मुख्य अतिथी श्रीमती शिवनी बिष्ट  ब्लॉक प्रमुख चम्बा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए गंगा आरती एवं दीप प्रज्वलन, रांगोली सजावट कार्यक्रम मे भाग लिया। तत्पशचात नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे टिहरी गड़वाल के द्वारा कोटी कालोनी झील के तट पर नमामि गंगे जन जागरूकता प्रदर्शनी लगायी गई। जिसमें स्थानीय लोगों एवं झील पर आने वाले पर्यटकों को पोस्टर एवं पत्रिकाये वितरित कर गंगा के प्रति जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती शिवानी बिष्ट ब्लॉक प्रमुख चम्बा , ज़िला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह, ज़िला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल ,मानवेन्द्र बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता , NYV  मोहन रावत ,प्रवेश  कोठारी ,स्वाति मल, रितिका डोभाल ,रीना रतूड़ी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!