उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 अपडेट, कब कहाँ बंद होंगे कपाट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

• मां गंगा जी की उत्सव डोली पहुंचेगी  शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा।

• कल 6 नवंबर को  बंद होगे श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री  धाम  के कपाट। 

• 20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

गंगोत्री/ उत्तरकाशी । उत्तराखंड चारधाम में एक श्री गंगोत्री धाम के कपाट आज गोवर्धन पूजा के दिन पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर बंद हो गये।

गंगोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों एवं आचार्यगणों की उपस्थिति में कपाट विधि- विधान से कपाट बंद हुए इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज शुक्रवार गोवर्धन पूजा/ अन्नकूट पूजा के दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद कल शनिवार प्रातः भैया दूज यम द्वितीया पर श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो जायेंगे।

श्री केदारनाथ भगवान की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

इसी तरह श्री यमुनोत्री माता की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली पहुंचेगी।

जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। बताया कि अभी तक साढ़े चार लाख तीर्थयात्री  उत्तराखंड  चार धाम पहुंच गये है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!