देवप्रयाग संगम तट से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

देवप्रयाग/नई टिहरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सरकार की नीतियों के विरोध में देवप्रयाग संगम से परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू

नैथानी ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए आम जन को एकजुट होने का आवाहन किया है। परिवर्तन यात्रा 9 नवम्बर मंगलवार को नैथानी की अगुवाई में देवप्रयाग संगम स्थल पर गंगा पूजा-अर्चना के साथ निकाली गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीदों का गैरसैंण को राजधानी बनाने का सपना आज भी अधूरा है। राजधानी के नाम पर भाजपा ने 428 करोड़ खर्च का जो वादा किया गया था, वह केवल शिगूफ़ा मात्र साबित हुआ। कहा कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही देवस्थाम बोर्ड को भंग किया जाएगा। वहीं एनसीसी अकादमी श्रीकोट माल्डा देवप्रयाग में शिफ्ट की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बदरीनाथ में मास्टर प्लान को हटाया जाएगा, रेलवे परियोजना प्रभावितों को उचित मुआवजा और जीवीके कंपनी से हटाए गए युवाओं को न्याय दिया जाएगा। कहा कि कांग्रेस ने देशभर में जो 3 करोड़ शिक्षा प्रेरक लगाये थे, भाजपा सरकार ने उन्हें हटा दिया है। देवप्रयाग विधानसभा में प्रदेश सरकार ने एक भी स्कूल, कालेज नहीं खोला। प्रदेश में चल रहे 10 संस्कृत महाविद्यालयों की मान्यता खत्म करने का काम किया है। 

नैथानी ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार और तमाम तरह की झूठ और फरेब की राजनीति करके सत्ता में आई है । अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत करते हुए देवप्रयाग संगम पर जहां से गंगा बनती है अलकनंदा और भागीरथी के  संगम पर इस  बात की कसम खाई है कि अब इस गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकना है और उत्तराखंड में कांग्रेस की सुशासन वाली सरकार को  स्थापित करना है।

परिवर्तन यात्रा में देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कुंदन सिंह बिष्ट, कीर्ति नगर ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, देवप्रयाग नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, रोहित कोटियाल, नन्दन टोडरिया, नटवरलाल, जगदीश आर्य, दिनेश मास्टर, रामलाल आर्य, राजेन्द्र गुसाईं, राकेश पंचभैया, माणिक लाल ध्यानी, दरमियान सिंह, उत्तम सिंह, शशि प्रकाश भट्ट, नीरज रावत, आशीष विनीत,  दिनेश चंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!