टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त। टिहरी पुलिस ने 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने ध्वजारोहण कर पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संकल्प दिलाया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टिहरी पुलिस के 25 कार्मिकों को “रजत जयंती पदक” से सम्मानित किया गया। एसएसपी ने पदक प्रदान करते हुए पुलिस कर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

पुलिस कार्यालय नई टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं जनपद के सभी थाना-चौकी परिसरों में भी ध्वजारोहण कर पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एसएसपी ने पुलिस परिवार के साथ मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!