टिहरी पुलिस ड्रीम XI ने Friends क्लब को 24 रनो से हराया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। ” आओ युवाओं, मैदान चलें “ मुहिम के तहत युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से  डॉ एे0पी0जे0 अब्दुल कलाम विचार मंच – टिहरी एवं सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के तत्वावधान में, द्वितीय टिहरी क्रिकेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 

आज शनिवार को चौथे दिन का पहला मैच हन्नी XI और टिहरी वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें हन्नी XI के कप्तान अनमोल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुये टिहरी वॉरियर्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना पाई।  74 रनो के आसान लक्ष्य को हन्नी XI ने 9.4 ओवर में 2 विकेट खोकर बना लिया। जिसमे यशवंत ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।

वहीं आज के दूसरे बड़े मैच में टिहरी पुलिस ड्रीम XI ने गत विजेता Friends क्लब को 24 रनो के बडे अंतर से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुये निर्धारित ओवर्स में 9 विकटो के नुकसान पर 122 रनो का लक्ष्य दिया। जिसमे मनोज ने 8 गेंदों मे शानदार 30 रन और हरीश ने 21 रनो का योगदान दिया। Friends क्लब की ओर से संदीप ने तीन और नितिन दो विकेट झटके।

123 रनो के लक्ष्य का पीछा करने गत वर्ष विजेता Friends क्लब की शुरूआत अच्छी रही परंतु मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गिरने  से केवल 98 रन ही बना पाये । Friends क्लब की ओर से विजय ने सर्वाधिक 32 रन बनायें और टिहरी पुलिस ड्रीम XI की और राकेश ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुये 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाये साथ ही योगी ने 2 विकेट लिये ।

राकेश रावत को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशद आलम,  प्रदेश सचिव राजेश नेगी, संजय बिष्ट , हितेश, किशन , शहर उपाध्यक्ष-फहाद शेख , शहर सचिव ईमरान अली , संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट , विकास गुसाईं , दिवाकर बेलवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!