सचल वाहन द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया जा रहा प्रचार- प्रसार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । मतदाता जागरूकता सचल वाहन गुरुवार को नई टिहरी पहुंचा। सचल वाहन के द्वारा साई चौक पर युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को वोटर लिस्ट में पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया। सचल वाहन द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

वैन के साथ नुक्कड़ नाटक टीम, स्वीप सामग्री तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम  जनपदों की स्वीप टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के युवा एवं महिला मतदाता केन्द्रित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डॉ० मुकेश चंद डिमरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, संरक्षक सूचना विभाग सुनील तोमर, सचल वाहन के दल प्रभारी वीरेन सिंह राठौड़ व दल के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!