बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता विजय शाह कार्यकर्ताओं समेत आम आदमी पार्टी में शामिल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नई टिहरी बौराड़ी साईं चौक पर आयोजित आम आदमी पार्टी की जनसभा को कर्नल अजय कोठियाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ टिहरी पहुंचे बसपा नेता विजय लाल शाह को कर्नल कोठियाल ने सदस्यता दिलाई। 

विजय लाल शाह ने कहा कि भाजपा कांग्रेस का एकमात्र विकल्प उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के रूप में दिखाई दे रहा है। वे अपनी सच्ची निष्ठा एवं लग्न से पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।

वहीं देवप्रयाग विधानसभा से नैखरी महाविद्यालय की छात्र संघ नेत्री लता कुमारी ने गणेश भट्ट के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। 

इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि पार्टी के लिए यह पहला मौका है जिसमें उत्तराखंड के देवप्रयाग से पार्टी छात्र संघ चुनाव में महिला प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी करेगी।

मौके पर अवतार सिंह राणा, समीर रतूड़ी, उत्तम भंडारी, अमरेंद्र बिष्ट, दिनेश भजनियाल, धर्म सिंह चौहान, सुनील ने अपने विचार व्यक्त किए।

कर्नल अजय कोठियाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि टिहरी आंदोलन की ऐतिहासिक भूमि है। आज उन्हें गर्व है कि टिहरी जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी में बसपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पार्टी परिवार और अधिक मजबूत हुआ है। 

कार्यक्रम से पूर्व कर्नल अजय कोठियाल ने गबर सिंह नेगी  और श्री देव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम में टिहरी जिले की 6 विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन गणेश भट्ट ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!