Ad image

राष्ट्रीय लोक अदालत में 268 वादों का सुलह समझौते पर हुआ निस्तारण

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कुल 268 वादों का निस्तारण, तीन करोड़, पिच्चासी लाख, तिरेपन्न हजार छः सौ तेतीस की धनराशि के सुलह समझौते

नई टिहरी। आज 11 दिसंबर 2021 द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाह्य न्यायालयों / राजस्व न्यायालयों में किया गया। जिसमें वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान फौजदारी, राजस्व, धारा 138 एन. आई एक्ट, विद्युत एवं जलकर मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, वेतन भत्तो एवं सेवानिवृत्त से संबंधित मामले, श्रम सम्बन्धित मामले, दीवानी बाद, वैवाहिक वाद, घरेलू हिंसा, बैंक ऋण वसूली से सम्बन्धित मामले आदि निस्तारित किए गए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल श्रीमती रमा पांडेय की बैंच द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण रु० 50,27,736 धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। 

कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल श्री शेष चन्द्र की बेंच द्वारा कुल 19 वादों का निस्तारण रु० 6,26,200/- धनराशि के सुलह समझौते के आधार पर किया गया। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल श्री विनोद कुमार बर्मन की बैंच द्वारा कुल 75 वादों का निस्तारण रु० 1,44.85,961 धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज “सी०डि०” टिहरी गढ़वाल रीतिका सेमवाल की बेंच द्वारा कुल 14 वादों का निस्तारण रू० 33,14,722 धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। 

अपर सिविल जज सी.डि. टिहरी गढ़वाल श्रीमती ममता पंत की बेंच द्वारा कुल 13 वादों का निस्तारण रू0 14,38,633 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज जूडि०” नई टिहरी निशा देवी की बेंच द्वारा कुल 22 वादों का निस्तारण रु० 50,87,000 धनराशि के सुलह समझौते किए गए। 

बाह्य न्यायालय सिविल जज “जूड़ि०” नरेन्द्रनगर श्री शम्मू संतवाल की बेंच द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण रू० 27,13,897 / धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज “जुडि कीर्तिनगर श्री मनोज राणा की बैंच द्वारा कुल 19 वाद का निस्तारण रू० 30,70,950 धनराशि के सुलह समझौते हुए।

बाह्य न्यायालय सिविल जज जूडि० प्रताप नगर श्री रवि अरोड़ा की बेंच द्वारा कुल 8 वादों का निस्तारण रु० 12,96,000 धनराशि के सुलह समझौते किए गए। प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 26 वादों का निस्तारण रु० 14,92,534 धनराशि के सुलह समझौते किए गए।

जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 268 वादों का निस्तारण रू० 3,85,53,633 (तीन करोड़, पिच्चासी लाख, तिरेपन्न हजार छः सौ तेतीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!