Ad image

चौपाल लगाकर मतदान व मताधिकार की दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप नमामि बंसल के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा जनपद भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 

इसी क्रम में मंगलवार को जनपद की देवरी न्याय पंचायत में खण्ड विकास अधिकारी डीएन बडोला, ग्राम पंचायत रामपुर-श्यामपुर में बीएलओ पिंकी देवी, ग्राम ढुंग में बीएलओ शारदा देवी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। 

चौपाल में मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं मताधिकार के प्रयोग की जानकारी विस्तार से दी गयी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!