Ad image

महाविद्यालय जयहरीखाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जयहरीखाल। भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के सभागार में मतदान जागरूकता कार्यक्रम SVEEP PAURI 2021 के अंतर्गत पोस्टर, भाषण, स्लोगन तथा अन्तर्संकाय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्राचार्य तथा प्राध्यापकों ने छात्रों को लोकतंत्र में मत के महत्व से परिचित कराया। कैंपस एंबेसडर उमेश ध्यानी ने SVEEP के उद्देश्यों और उसमें छात्रों की भूमिका पर विचार रखे। 

भाषण में तनीषा (बीए) प्रथम, मोहित सिंह नेगी (बीकॉम )द्वितीय व शबनम (एमएससी) तृतीय रहे। स्लोगन में दीपांशु प्रथम, हेमंत द्वितीय व पूनम भंडारी तृतीय रहे। पोस्टर में अजय प्रथम, आकांक्षी द्वितीय व शालिनी तृतीय रहे तथा क्विज़ में बीकॉम प्रथम, एमएससी द्वितीय व बीए तृतीय रहे।

कार्यक्रम का संयोजन उमेश ध्यानी असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी तथा अर्चना नौटियाल असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल ने किया तथा सभी फ़ैकल्टी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!