Ad image

जनता महंगाई व बेरोजगारी पलायन से त्रस्त है और शिक्षा , स्वास्थ्य बदहाल- प्रीतम सिंह

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीपी उनियाल

नरेंद्र नगर। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज गजा के प्रांगण में कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग नरेंद्र नगर की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यकर्ता सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थिति जन सैलाव को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कहने और करने में अन्तर है । 

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में पिछले पांच सालों में विकास परक योजनाओं पर अमल नहीं हुआ है । प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता महंगाई , बेरोजगारी , से परेशान है और शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है । 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भास्कर गैरोला ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।  पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा मे मंत्री सरकार में हैं और क़ृषि व बागवानी में काश्तकारों को सरकार से कोई लाभ नहीं मिल पाया है । बेरोजगारी में यह विधानसभा आगे है । भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री तो बदले हैं लेकिन डबल इंजन काम नहीं कर रहा है । 

कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग नरेंद्र नगर के अध्यक्ष हिमांशु बिजलवाण ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है हर वस्तु की कीमत आसमान छू रही है । कालेज प्रांगण में उपस्थित जनता से उन्होंने पूछा कि क्षेत्र का विकास हुआ है या कुछ चंद लोगों का ही विकास हुआ है । उन्होंने जनता से सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया । 

इस मौके पर जनता लोक गायक किशन महिपाल  , विनोद बिजल्वाण , अनिशा रांगड , माहि सुरियाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का भी आनंद लेती रही ।

इस अवसर पर धारअकरिया क्षेत्र के सभी जूनियर , हाईस्कूलों व इंटर कालेजों के कक्षा 6 से 12 तक के अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया । 

कार्यक्रम में भास्कर गैरोला , कुंवर सिंह चौहान , टंखी सिंह नेगी , दिनेश व्यास , सुशील कोठारी , अनोर बंठवाण , राजबीर भंडारी , श्रीमती ऊषा चौहान , नीलम चौहान , नीलम विजलवाण , सुमन नैथानी , बिरेंद्र सिंह चौहान , कमल रावत , दीपक विजल्वाण , कुशालाल , महाबीर खरोला सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया । शहीदों के परिजनों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!