आज कई वीवीआईपी ने कि आचार्य श्री से लिया ज्योतिषीय मार्गदर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल से आज अनेक वीआईपी लोगों ने मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और ज्योतिषीय परामर्श लिया ।

आज उधम सिंह नगर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के चर्चित विधायक राजेश शुक्ला जिन्होंने वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को परास्त किया था ने डॉक्टर घिल्डियाल से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ज्योतिषीय मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अलावा यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य सुश्री आरती गौड़ ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लेते हुए बताया कि वह बहुत साधारण घर की लड़की है उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश में जब पहली बार कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ा था उस समय गुरुजी से आशीर्वाद लिया था। वहीं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कपिल गुप्ता जो इस समय नमामि गंगे के प्रदेश प्रभारी भी हैं और संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं ने भी डॉक्टर साहब का आशीर्वाद लिया और ज्योतिषीय मार्गदर्शन लिया।

उनका कहना था कि डॉक्टर घिल्डियाल जी का उन पर हमेशा आशीर्वाद रहा है और वे कई वर्षों से देख रहे हैं कि जिस के सिर पर हाथ रख देते हैं वह उम्मीदवार अवश्य विजय प्राप्त करता है।

जमीन के बड़े कारोबार से जुड़े व्यवसायी जगमोहन सिंह  रौथाण ने भी आचार्य जी से आशीर्वाद लिया । उन्होंने बताया कि उनका वर्षों से ईसी रोड पर जमीन संबंधी एक मुकदमा चल रहा था आचार्य घिल्डियाल जी से मुलाकात हुई उनका आशीर्वाद मिला और उसका फैसला उनके पक्ष में आ गया है।

कार्यक्रम प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि डॉक्टर साहब 2 तारीख से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और फिर 3:00 बजे से सायंकाल 6:00 बजे तक आम जनता को कुंडली और हस्त रेखाओं पर मार्गदर्शन देंगे। टेलीफोन पर पहले समय लेना आवश्यक रहेगा ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!