15-18 आयु वर्ग के 56 बच्चों को लगा टीका

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विकासखंड चंबा के राजकीय इंटर कॉलेज केसर धार नैचोली में  15 से 18 वय वर्ग के 56 बच्चों को कोविड का टीकाकरण लगाया गया ।  टीकाकरण अभियान में एलोपैथिक अस्पताल नकोट के डॉक्टर मुस्तकीम , फार्मासिस्ट राम प्रकाश भट्ट  की टीम राजकीय इंटर कॉलेज केसर धार नैचोली में उपस्थित रही ।  

15 से 18 वर्ष के लड़के व लड़कियों के टीकारण अभियान में  श्रीमती नंदा कैंतुरा ए एन एम मातृ-शिशु कल्याण केन्द्र नैचोली , श्रीमती सुशीला उनियाल आशा , श्रीमती सुमन आशा , श्रीमती कुसुम कोठारी  के अलावा घीमन सिंह रावत प्रवक्ता , राम प्रसाद परिचारक , तथा विजय सिंह , सुमेश व विकास भट्ट का विशेष सहयोग रहा है ।  घीमन सिंह रावत प्रवक्ता इंटर कॉलेज नैचोली ने बताया कि सुबह से शाम तक कोविड नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण भी किया गया तथा बच्चों को कोविड के प्रति जागरूक भी किया गया ताकि वह अपने अपने गांवों व घरों में भी लोगों को समझायें ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!