सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गजा से डी पी उनियाल की रिपोर्ट। नरेंद्र नगर विधानसभा में विकासखंड फकोट के ओडाडा में सेवा टी एच डी सी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम के सौजन्य से 6 माह का सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया है । सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ ग्राम पंचायत ओडाडा की प्रधान श्रीमती बबली रावत व  ग्रामीण जन विकास समिति ढुगमंदार के  प्रबीन पंवार  द्वारा  संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।  इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती बबली रावत ने  कहा कि  इस सिलाई प्रशिक्षण के बाद  हमें  स्वरोजगार करने के अवसर प्राप्त होंगे । 

प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा टी एच डी सी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं   जिनके माध्यम से यहां पर महिलाओं को  प्रशिक्षण दिया जाएगा ।  ग्रामीण जन विकास समिति ढुगमंदार के संयोजक प्रवीन पंवार ने कहा कि सभी महिलाओं को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इससे आप सभी लाभान्वित होंगे ।  सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी गीता रावत ने महिलाओं को प्रशिक्षण का उपयोग बताया । 

इस अवसर पर  राजेन्द्र सिंह , उत्तम सिंह , हेमा देवी सहित 30 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!