Ad image

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 14 पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 705 पीठासीन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया

पौड़ी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल संपादन को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन 705 पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम मतदान सहित निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 14 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी अनुपस्थित कार्मिकों को 16 तथा 17 जनवरी को होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ईवीएम की विभिन्न तकनीकी जानकारियां बताई

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर दीपक रावत तथा अमरेंद्र चैधरी ने पीठासीन अधिकारियों को सैद्धांतिक तथा ईवीएम की विभिन्न तकनीकी जानकारियां बताई। 

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 705 पीठासीन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया

इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन 705 पीठासीन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कहा कि 14 जनवरी को अनुपस्थित रहे पीठासीन अधिकारियों में से एक ने दूसरे दिन का प्रशिक्षण लिया। बताया कि निर्वाचन में तैनात सभी कार्मिक कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। 

वैक्सीन की दूसरी डोज तत्काल लगाएं

इसके अलावा जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगाई है, वह शीघ्र ही वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से मुक्त होने वाले कार्मिकों को जिला अस्पताल पौड़ी में मेडिकल बोर्ड की टीम के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर आख्या कार्मिक विभाग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!