प्रताप नगर से सागर भंडारी , नरेंद्र नगर से पुष्पा रावत AAP प्रत्याशी घोषित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ते हुए 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी उत्तराखंड में अब तक 62 सीटों पर आप उम्मीदवार उतार चुकी है। 

आज जारी इस सूची में टिहरी जिले की प्रताप नगर सीट से सागर भंडारी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं हरिद्वार जिले के 3 विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

आज घोषित सूची के अनुसार कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से केएन डोभाल, नरेंद्र नगर  से पुष्पा रावत, प्रताप नगर से सागर भंडारी, हरिद्वार से संजय सैनी, रुड़की से नरेश प्रिंस, लक्सर से डॉ यूसुफ और पिथौरागढ़ से डॉक्टर ललित भट्ट को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इधर भाजपा की आज हुई कोर ग्रुप व संसदीय बोर्ड बैठक में काफी माथापच्ची के बाद लगभग सभी सीटों पर नाम तय करते हुए कल तक सूची हाई कमान को भेजी जाएगी, जिस पर एक दो दिन में आखरी फैसला किया जाएगा। 

वहीं कांग्रेस की कुछ सीटों पर गुना भाग चल रहा है। यह इसलिए भी की कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा के एक बड़े कदावर नेता पाला बदल सकते हैं। वहीं कांग्रेस के एक बड़े नेता भी भाजपा के हो सकते हैं। बहरहाल कांग्रेस और भाजपा अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर पायी है। दोनों दलों में उहापोग कई स्थिति बनी हुई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!