Ad image

कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट, इन सीटों पर चल रहा था मंथन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली/ देहरादून। भाजपा ने जहां पहली सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस को काफी मत्थापछि करनी पड़ रही है। आज कुछ कुछ ही घंटों में पहली सूची जारी हो जाएगी, इस बात की पूरी संभावना है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने शुक्रवार को 55 से 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। वाकी सीटों पर मंथन लगभग हो गया है।उम्मीद है कि आज सभी सीटों की घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार रामनगर, लालकुआं,सल्ट, कालाढूंगी, लैंसडौन, चौबट्टाखाल, डोईवाला और देहरादून कैंट सीट पर चर्चा अंतिम दौर में है और 2 से 3 घण्टे में सहमति बन जाएगी। इन सीटों को लेकर दिल्ली स्थित वार रूम में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी चर्चा की गई थी। शुक्रवार शाम 4 बजे डॉ.हरक सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद सीईसी बैठक शुरू हुई थी।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी में सभी सीटों पर चर्चा हो गई है और चार-पांच सीटों पर अंतिम सहमति होना बाकी है। सहमति के बाद सूची पर हाइकमान की मोहर लगते ही जारी कर दिया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!